• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन 106 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप MP News

by Manish Gautam Chiefeditor
July 11, 2026
in कटनी
0
कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन 106 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप MP News
0
SHARES
82
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन : एक ही अभियान में 106 वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर व्यापक कार्यवाही, कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता*

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने रात्रि एवं प्रातःकालीन समय में फरार वारंटियों, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों, निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों, जिलाबदर अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों के संभावित ठिकानों पर एक साथ सघन दबिश देकर व्यापक कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य न्यायालयों द्वारा जारी लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, आदतन अपराधियों की निगरानी तथा आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ

*वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई*

👉 06 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

👉 67 गिरफ्तारी वारंटी निष्पादित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

👉 33 जमानती वारंट तामील किए गए।

👉 27 समंस संबंधित व्यक्तियों को विधिवत तामील किए गए।

*कांबिंग गस्तअभियान के दौरान106 कुल वारंटियों की गिरफ्तार किया गया।*

*अपराधियों की सघन निगरानी*-
👉 34 गुंडा बदमाशों के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन एवं निगरानी की गई।

👉 35 निगरानीशुदा बदमाशों के घरों पर आकस्मिक दबिश देकर उनकी उपस्थिति एवं गतिविधियों की जांच की गई।

👉 02 जिलाबदर बदमाश का सत्यापन कर उसके विरुद्ध निर्धारित शर्तों के पालन की जांच की गई।

*अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही*-

👉अवैध शराब के परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

👉सार्वजनिक स्थान पर अवैध शस्त्र लेकर भय फैलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

*प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

👉शांति भंग करने की आशंका पाए जाने पर 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

👉 लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 45 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

👉 21 व्यक्तियों के खिलाफ लोक शांति बार-बार भंग करने पर 129 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

*रात्रिकालीन सुरक्षा एवं सत्यापन अभियान*-

👉 रात्रिकालीन गश्त के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में आने-जाने वाले 28 मुसाफिरों का सत्यापन कर उनका विवरण मुसाफिर रजिस्टर में दर्ज किया गया।

👉 कांबिंग गस्त के दौरान 41 होटल,ढाबों,सराय पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

👉 कटनी पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 42 बैंकों के ATM को चेक किया गया।

*शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*-

👉कांबिंग गस्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए।

 

*जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*

कटनी पुलिस द्वारा चलाया गया यह व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन जिले में अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का प्रभावी उदाहरण है।

*कटनी पुलिस की अपील*

कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि,फरार अपराधी अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के 7049140924 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जावेगी।
:::

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔥 कटनी में चलती कार बनी आग का गोला! कुंदनदास स्कूल के सामने मचा हड़कंप

🔥 कटनी में चलती कार बनी आग का गोला! कुंदनदास स्कूल के सामने मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d