• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान | ओवर स्पीड में दौड़ रही 2 लग्जरी SUV पर चालानी कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
June 28, 2026
in कटनी
0
कटनी ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान | ओवर स्पीड में दौड़ रही 2 लग्जरी SUV पर चालानी कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना यातायात कटनी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओवर स्पीड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260628-WA0177.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260628-WA0178.mp4

अभियान के दौरान आधुनिक स्पीड मॉनिटरिंग उपकरणों की सहायता से तेज गति से वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखी गई। जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते हुए संचालित सफेद रंग फॉर्च्यूनर कार एस यू वी क्रमांक एमपी एम पी 07 सी जे 6655 एवं एम पी 21 सी बी 3024, सहित लक्जरी वाहनों को चिन्हित किया गया, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओवर स्पीड सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाने से चालक का नियंत्रण कम हो जाता है, प्रतिक्रिया देने का समय घट जाता है तथा दुर्घटना होने पर जन-धन की हानि की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा दायित्व है। यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन की आदत विकसित करना है।

कटनी यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—

निर्धारित गति सीमा का सदैव पालन करें।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।

सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन कर स्वयं तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की रक्षा करें।

कटनी यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

संदेश :
“गति पर रखें नियंत्रण, सुरक्षित रहेगा आपका जीवन।”
“तेज़ रफ्तार नहीं, सुरक्षित सफर चुनें।”

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  आउटसोर्स कर्मचारियों के बकाया वेतन ब्याज सहित दिलाने के निर्देश

श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आउटसोर्स कर्मचारियों के बकाया वेतन ब्याज सहित दिलाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.