• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश दमोह

श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आउटसोर्स कर्मचारियों के बकाया वेतन ब्याज सहित दिलाने के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 28, 2026
in दमोह
0
श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  आउटसोर्स कर्मचारियों के बकाया वेतन ब्याज सहित दिलाने के निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला अस्पताल के निरीक्षण में सुरक्षा गार्डों और सफाई कर्मचारियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, आठ घंटे की ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने के निर्देश

आउटसोर्स कर्मचारियों के बकाया वेतन ब्याज सहित दिलाने के निर्देश

श्रम विभाग को कार्यवाही के निर्देश

जिला अस्पताल में 138 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत, कर्मचारियों ने खुलकर रखी अपनी बात

एसडीएम की मौजूदगी में श्रम विभाग ने की कार्यवाही शुरू

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत सुरक्षा गार्डों, सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों के वेतन भुगतान में अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का पूरा भुगतान किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों तक उसका लाभ नहीं पहुंच रहा है, जो गंभीर मामला है।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों ने बताया कि उन्हें एजेंसी द्वारा कभी 6 हजार, कभी 7 हजार और कभी 8 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है, जबकि निर्धारित कलेक्टर रेट के अनुसार लगभग 12 हजार रुपये वेतन मिलना चाहिए। इस पर तत्काल श्रम अधिकारी को बुलाकर कर्मचारियों के बयान दर्ज कराने एवं प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कर्मचारियों को जितने समय से कम वेतन दिया गया है, उसकी पूरी बकाया राशि ब्याज सहित दिलाई जाएगी तथा संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारियों से ड्यूटी के घंटों की जानकारी लेते हुए कहा कि उनसे केवल आठ घंटे कार्य लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही भोजन अवकाश और सप्ताह में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश भी मिलना अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अस्पताल में वर्तमान में 34 सुरक्षा कर्मी, 102 सफाई कर्मी तथा 2 हेल्प डेस्क कर्मी सहित कुल 138 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं।

स्टॉफ नर्स द्वारा विकसित पार्क की सराहना

निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल परिसर में स्टाफ नर्सों द्वारा अपने अतिरिक्त समय में विकसित किए गए उद्यान का अवलोकन कर सराहना करते हुए कहा ऐसे प्रयास अस्पताल का वातावरण बेहतर बनाते हैं और सभी को संतुष्टि का अनुभव कराते हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है तथा चिकित्सक और समस्त स्टाफ पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।

सभी चिकित्सकों से सिविल सर्जन को पूर्ण सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में 300 बिस्तरों की क्षमता के बावजूद औसतन 400 मरीज भर्ती रहते हैं। स्टॅाफ की कमी के कारण कई बार सेवाओं में विलंब हो जाता है, ऐसे में सभी के सहयोग और धैर्य से ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।

श्रम विभाग ने एसडीएम की मौजूदगी में शुरू की कार्यवाही

एसडीएम और श्रम विभाग के अधिकारियों ने इस दौरान कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों से कथन आदि प्रक्रिया तत्काल शुरू की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वृंदावन में बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत DM का बड़ा एक्शन प्लान लागू

वृंदावन में बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत DM का बड़ा एक्शन प्लान लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d