• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

VIDEO गर्मी में सूखी नर्मदा दाई तट नहर, उमरियापान क्षेत्र में बढ़ा जल संकट जलस्त्रोत भी लगे सूखने, घरों में पहुँच रहा मटमैला और गंदा पानी, अधिकारी बोले- डैम से ही नही छोड़ा गया पानी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2026
in ढीमरखेड़ा
0
VIDEO गर्मी में सूखी नर्मदा दाई तट नहर, उमरियापान क्षेत्र में बढ़ा जल संकट  जलस्त्रोत भी लगे सूखने, घरों में पहुँच रहा मटमैला और गंदा पानी, अधिकारी बोले- डैम से ही नही छोड़ा गया पानी
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:-  भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर ग्रामीण पहले से ही परेशान हैं, वहीं उमरियापान क्षेत्र से गुजरने वाली नर्मदा दाई तट नहर में पिछले एक महीने से पानी नहीं होने के कारण समस्या कई गुना बढ़ गई है। क्षेत्र की नहर पूरी तरह सूखी पड़ी है। हालात ऐसे हैं कि नहर में एक बूंद पानी तक नजर नहीं आ रहा। नहर का स्वरूप अब खेल मैदान की तरह सपाट दिखाई देने लगा है। नहर में पानी नहीं होने से ग्रामीणों का निस्तार पूरी तरह ठप हो गया है,

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260422-WA0032.mp4

वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। किसानों के खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी न आने से क्षेत्र का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसका असर आसपास के कुओं, तालाबों और नदियों पर पड़ रहा है। जल स्रोतों का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। नहर किनारे बसे गांवों में पेयजल संकट भी धीरे-धीरे गंभीर रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में यदि नहर में पानी नहीं रहता, तो आसपास के जल स्रोत भी प्रभावित हो जाते हैं। गांवों की जल सप्लाई पर असर पड़ता है। जल स्तर कम होने के कारण नलों में मटमैला और गंदा पानी आने लगता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं मिलने से फसलें सूख रही हैं, जबकि पक्षियों, पशुओं के लिए भी पानी की कमी बढ़ती जा रही है। इससे ग्रामीण जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के इन दिनों में नहर में पानी छोड़ा जाए, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।

इनका कहना है:-  बरगी डैम के नजदीक काम चल रहा है। इस कारण डैम से ही पानी नहीं छोड़ा गया है। थोड़ा बहुत पानी नहर में छोड़ा जाए, इसके लिए प्रयास किये जायेंगे।:- अनिल तिवारी, कार्यपालन यंत्री,नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जनगणना 2026: सिर्फ 8 दिन बाकी स्व-गणना में जरूर लें हिस्सा निगमायुक्त परिहार की अपील

जनगणना 2026: सिर्फ 8 दिन बाकी स्व-गणना में जरूर लें हिस्सा निगमायुक्त परिहार की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d