• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 15, 2025
in छिन्दवाडा
0
*समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा कलेक्टर  हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत  अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यालय के अलावा जिले के सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

 

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश- बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार ने विभागवार समय-सीमा एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग जारी की जाएगी, ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर उन्हें बंद कराया जाए।

 

छिंदवाड़ा–हर्रई मार्ग पर सड़क सुरक्षा के निर्देश- सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार ने छिंदवाड़ा–हर्रई क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ढाबों के सामने सड़क पर ट्रकों के खड़े रहने पर चिंता व्यक्त करते हुए एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग के गड्ढे 15 दिवस में ठीक करने के निर्देश- बैठक में छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर मौजूद सभी गड्ढों की आगामी 15 दिवस के भीतर मरम्मत सुनिश्चित की जाए। साथ ही किए गए कार्य की प्रगति की जानकारी फोटो ग्राफ के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

जिला अस्पताल में शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष मॉनिटरिंग- सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार ने जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शौचालयों की साफ-सफाई को लेकर विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जाए।

 

पीएमएफएमई योजना के अधिक प्रकरण बैंकों में भेजने के निर्देश- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार ने उप संचालक उद्यानिकी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर बैंकों में प्रस्तुत किए जाएं, ताकि जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*वृत्त अमरवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*  *350 कि.ग्रा. महुआ लहान व 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा की गई जप्त*

*वृत्त अमरवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही* *350 कि.ग्रा. महुआ लहान व 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा की गई जप्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d