छिन्दवाड़ा/15 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त अमरवाड़ा के आबकारी अमले द्वारा आज सोमवार की सुबह और दोपहर के वक्त ग्राम सोनपुर, सुरलाखापा, हरणभटा और तेलिया में कार्यवाही कर एक आरोपी के रिहायशी मकान से 08 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जप्त की गई। इन्हीं गांव में नाले किनारे और खेतों के आसपास कुछ प्लास्टिक की कैनो में भरा महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज कर 350 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया। साथ ही 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी सुश्री वैशाली भगत के साथ ही आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री पूर्णिमा वरकड़े, थाना हर्रई का स्टाफ और आबकारी अमला उपस्थित था।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


