• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से नन्हीं परी के चेहरे पर खिली मुस्कान* *शासन की मदद से बालिका को जन्मजात विकृति से मिली मुक्ति*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 19, 2025
in छिन्दवाडा
0
*राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से नन्हीं परी के चेहरे पर खिली मुस्कान*  *शासन की मदद से बालिका को जन्मजात विकृति से मिली मुक्ति*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*”खुशियों की छिन्दवाड़ा/19 नवंबर 2025/ जिले के आदिवासी विकासखण्ड बिछुआ के ग्राम धनेगांव में रहने वाले श्री रविन्द्र मर्सकोले के घर 25 जून 2023 को एक प्यारी-सी बच्ची ने जन्म लिया। जन्म का क्षण तो खुशियों से भरा था, पर परिवार चिंतित भी था—क्योंकि बच्ची का जन्म कटे – फटे होंठ एवं तालू (क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट) जैसी गंभीर जन्मजात विकृति के साथ हुआ था । इस कारण बच्ची को स्तनपान करने में कठिनाई हो रही थी और कुपोषण का भी खतरा बढ़ गया था।

इसी समय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम-बी ने उम्मीद की किरण बनकर हर-घर की तरह इस घर में भी कदम रखा। टीम के मेडिकल ऑफिसर डॉ. बालगोविंद पन्द्रे व डॉ. निधि सूर्यवंशी और एएनएम श्रीमति कुसमा पहाड़े ने धनेगांव पहुंचकर बच्ची का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। विकृति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत डी.ई.आई.सी छिंदवाड़ा रिफर किया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को उपचार के लिए पाढर अस्पताल बैतूल भेजा गया।

किंतु बच्ची का वजन कम होने के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन छह महीने बाद करने की सलाह दी। परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और आर.बी. एस.के टीम का निरंतर सहयोग मिलता रहा। फिर वह दिन आया जिसने इस परिवार की किस्मत बदल दी। 23 अक्टूबर 2024 को बच्ची के कटे – फटे होंठ का पहला ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क और सफलतापूर्वक किया गया। जिसके बाद 27 अक्टूबर 2025 को दूसरा ऑपरेशन उसके कटे – फटे तालू का फिर से निःशुल्क और सफलतापूर्वक किया गया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने समय-समय पर फॉलोअप किया और आज बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसके चेहरे पर लौटी मुस्कान, न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गाँव के लिए खुशी और आशा का संदेश बन गई है। इस उपचार के सफल संचालन में

कलेक्टर छिंदवाड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आर.बी.एस.के जिला नोडल अधिकारी डॉ. धीरज दावण्डे और खंड चिकित्सा अधिकारी बिछुआ डॉ. निलेश सिडाम का अमूल्य मार्गदर्शन रहा।

यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि एक परिवार में लौटी मुस्कान की कहानी है। आज यह नन्ही परी स्वस्थ है, खिलखिला रही है। उसके परिवार की खुशी उसी अनमोल मुस्कान में झलकती है, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सफलता की कहानी कहती है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के) भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो न केवल जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में पाई जाने वाली बीमारियों, विकृतियों एवं विकास संबंधी समस्याओं की पहचान करता है, बल्कि उपचार और प्रबंधन भी सुनिश्चित करता है। यह बच्चों की सेहत का संपूर्ण सुरक्षा कवच है, जो बीमारी की पहचान से लेकर इलाज तक सब कुछ निःशुल्क प्रदान करता है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त*  *वेबकास्टिंग के माध्यम से छिंदवाड़ा के कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण*

*तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त* *वेबकास्टिंग के माध्यम से छिंदवाड़ा के कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.