*छिंदवाड़ा जिले के किसानों को मिला 46.46 करोड़ रुपये का लाभ*
छिन्दवाड़ा/19 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का हस्तांतरण किया। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में देखा व सुना गया।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र निगम, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह व उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार सहित अन्य अधिकारी और किसानों की उपस्थिति रही।
छिंदवाड़ा जिले के किसानों को मिला 46.46 करोड़ रुपये का लाभ– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 232295 किसानों को 21वीं किस्त के रूप में ₹2,000 प्रति किसान की दर से कुल 46.46 करोड़ रूपये की राशि उनके आधार से लिंक बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


