• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, May 12, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

*जल गंगा संवर्धन अभियान-2025* *41 दिनों में ही तय लक्ष्य से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम शुरू* *जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 90 दिनों में 1000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य, प्रदेश में बन रहे 1012*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 11, 2025
in भोपाल
0
*जल गंगा संवर्धन अभियान-2025*  *41 दिनों में ही तय लक्ष्य से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम शुरू*  *जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 90 दिनों में 1000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य, प्रदेश में बन रहे 1012*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृव में प्रदेश में जल गंगा संवर्धन महाअभियान चलाया जा रहा है। 90 दिवसीय इस महाअभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से की थी। अभियान भी काफी तेजी से अपनी सफलता की ओर है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत प्रदेश में 1 हजार अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य केवल 41 दिनों में ही हासिल कर लिया गया है। प्रदेश में 1012 अमृत सरोवरों को बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

महाअभियान के अंतर्गत कूप रिचार्ज पिट, बावड़ी, खेत-तालाब, अमृत सरोवर, बोरी बंधान, चेकडैम सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ पुराने जल स्त्रोतों की सफाई, नदियों की जल धाराओं को जीवित के लिए गेबियन संरचना, कंटूर ट्रेंच जैसे जल संरक्षण संरचनाओं का कार्य किया जा रहा है।

*जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य*
जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी सहेजना और पुराने जल स्त्रोतों को संवारना है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाअभियान में प्रदेश में भू जल स्तर पर सुधार आएगा। कुओं, नलकूपों का जलस्तर बढ़ेगा। इसके साथ ही किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी उपलब्ध होगा।

*30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलेगा अभियान*

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान तीन माह तक चलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा 30 मार्च से प्रदेशव्यापी महाअभियान की शुरुआत की गई है, जो 30 जून 2025 तक संचालित किया जाएगा।

*अमृत सरोवरों से यह होगा फायदा*
प्रदेश में बड़ी संख्या में अमृत सरोवर बन जाने से प्रदेश का भू-जल स्तर बढ़ेगा। इससे जल संकट की समस्या से निजात मिलेगी। गर्मियों में कुओं, हैंडपंपों और ट्यूवबेलों का जलस्तर कम नहीं होगा। इसके साथ ही, ग्रामीण आजीविका के साधन भी बढ़ेंगे। सिंचाई के साथ मछली पालन और सिंघाड़े की खेती सहित अन्य गतिविधियों में सरोवरों का पानी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
———————————————–

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा दिनांक 19/20.03.2025 , 02.05.2025 ,05.05.2025 की रात्रि में कस्वा छिबरामऊ में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुये घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किये आभूषण 70 ग्राम सोना व 470 ग्राम चाँदी अनुमानित मूल्य करीव 06 लाख अठारह हजार (6,18,000) रूपये व 23,000/ रू0 नगद बरामद किया गया ।*

*थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा दिनांक 19/20.03.2025 , 02.05.2025 ,05.05.2025 की रात्रि में कस्वा छिबरामऊ में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुये घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किये आभूषण 70 ग्राम सोना व 470 ग्राम चाँदी अनुमानित मूल्य करीव 06 लाख अठारह हजार (6,18,000) रूपये व 23,000/ रू0 नगद बरामद किया गया ।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d