• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने किया ग्राम पड़ुआ के धर्मसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्री सिंह, विधायक श्री पाठक, कलेक्टर और एसपी ने श्रमदान कर, की तालाब सफाई कार्य की शुरूआत

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2025
in कटनी
0
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने किया ग्राम पड़ुआ के धर्मसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ  प्रभारी मंत्री श्री सिंह, विधायक श्री पाठक, कलेक्टर और एसपी ने श्रमदान कर, की तालाब सफाई कार्य की शुरूआत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (20 अप्रैल) – प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने रविवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत लखापतेरी के ग्राम पड़ुआ स्थित करीब एक हजार वर्ष प्राचीन तालाब धर्मसागर के 50 लाख 16 हजार रूपये की लागत से होने वाले साफ-सफाई, मेढ़ सुदृढ़ीकरण, पार्क निर्माण और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, डीएफओ श्री गौरव शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी और सरपंच रेखा पटेल, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जल को बचाने और इसके संवर्धन की महती आवश्यकता को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 महीने तक अनवरत चलने वाले प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। पानी को सहेजने और बचाने के इस नेक और पुण्य कार्य के लिए आप सब इकट्ठे हुए हैं। आप सब के सहयोग से धर्मसागर तालाब सौंदर्यीकरण के बाद व्यवस्थित, भव्य तथा और भी सुंदर तालाब बनेगा। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने ग्राम पड़ुआ के खेल मैदान में बाउंड्री वाल बनाने की भी घोषणा की।

इस मौके पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि भविष्य की आने वाली पीढ़ी के लिए हम सब को पानी सहेजना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तेजी से विकास के लिए गांवों का समग्र विकास बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। यह अभियान भू-जल स्तर में बढ़ोतरी का अभियान है। हम सभी को मिलकर बारिश का पानी खेत, तालाब, पोखर में रोकना होगा। तभी सही मायनों में इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी।

धर्मसागर तालाब सौंदर्यीकरण

करीब 945 ईसवी में बना पड़ुआ का प्राचीन धर्मसागर तालाब का क्षेत्रफल 13.26 हेक्टेयर है। तालाब का कैचमेंट क्षमता 3.20 लाख घनमीटर अनुमानित है। वर्तमान में पानी से लबालब भरे धर्मसागर तालाब का उपयोग ग्रामीणों द्वारा निस्तार, पशुओं के पीने के लिए पानी और मछली पालन के लिए किया जाता है। इस तालाब के कारण समूचे क्षेत्र का भू-जल स्तर भी अच्छा है। धर्मसागर तालाब में तालाब की मेढ़ सुदृढ़ीकरण कार्य मनरेगा मद से 9.50 लाख रूपये की लागत से, रोडसाइड सुरक्षा हेतु रेलिंग बनाने 2.50 लाख रूपये की लागत से डीएमएफ मद  से और 15 वें वित्त आयोग मद से सामुदायिक पार्क निर्माण हेतु 6 लाख रूपये       और मनरेगा योजनांतर्गत मेढ़ में वृक्षारोपण हेतु एक लाख रूपये इसी प्रकार महिला चेंजिंग रूम 2 नग पांचवे वित्त आयोग के एक लाख रूपये की लागत से तथा 15वें वित्त से तालाब घाट मंदिर के पास 25 हजार रूपये की लागत से विसर्जन कुंड और 4.50 लाख रूपये की लागत से तालाब घाट मरम्मत और घाटों की पुताई एवं विद्युतीकरण कार्य कराया जायेगा। इसके अलावा 25 हजार रूपये की जनभागीदारी मद से तालाब की सफाई भी कराई जायेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल के निवास पहुंचकर श्रीमती सरोज जायसवाल के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर व्यक्त किया शोक

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल के निवास पहुंचकर श्रीमती सरोज जायसवाल के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर व्यक्त किया शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d