कलेक्ट्रट कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में मंगलवार 18 जून को जिले के दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत एवं अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। सीईओ जिला पंचायत ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा सहित डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी एवं विवेक गुप्ता ने भी लोगों की समस्यायें सुनी, आवेदन लिए और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 158 आवेदन आये।
जनसुनवाई के दौरान रॉबिन्स टनलिंग एंड टेंचलेस टेक्नोलॉजी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के ठेका श्रमिकों द्वारा अवगत कराया गया कि वे कंनी मे वर्ष 2017 से कार्यरत है। कंपनी के द्वारा श्रमिकों की पिछले 6 वर्षाे से काटी गई पी.एफ की राशि बैंक खातों मे जमा नहीं करने संबंधी जानकारी दिये जाने पर आवेदन को श्रम पदाधिकारी की ओर प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
आवेदक संजय कुमार जैन द्वारा मदन मोहन चौबे वार्ड डन कॉलोनी स्थित पुरानी खदान में मरे जानवारों के तैरने एवं पानी की निकासी न होने के कारण पानी से बदबू आने तथा आसपास के मकानों की बोरिंग के पानी में बदबू आने संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत अधिकारियों द्वारा खनिज विभाग एवं नगर निगम को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करनें हेतु निर्देशित किया गया।
रामलाल पिता बुलुवा यादव निवासी ग्राम पडुवा द्वारा आय का कोई साधन न होने के कारण जीविकोपार्जन हेतु वृद्धावस्था पेंशन व बीपीएल कार्ड की सुविधा प्रदाय करने संबंधी आवेदन पर सुनवाई की जाकर तहसीलदार कटनी एवं सामाजिक न्याय विभाग को आवेदन की जांच कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कताली चौधरी निवासी रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड द्वारा प्रस्तुत शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर आम रास्ता रोकने के कारण आवागमन में असुविधा होने संबंधी शिकायत पर सुनवाई उपरांत आयुक्त नगर निगम की ओर उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान रामकुमार यादव निवासी ग्राम ढुढरी द्वारा भूमि का नक्शा सुधार किये जाने, नजमा बेगम पति मोहम्मद रियासत हुसैन अंसारी महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनवानें, ग्राम बरही निवासी सुखनंदन चौधरी द्वारा पैतिृक भूमि के बटवारा की कार्यवाही करावानें एवं तहसील ढीमरखेड़ा निवासी अधनिया बाई द्वारा पटवारी और आर.आई द्वारा अवैध कब्जा हटवानें की कार्यवाही करने सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.ंिसंह, जिला संयोजक अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य विभाग पूजा द्विवेदी, सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती, कार्यपालन यंत्री पीएचई के.एस.डामोर सहित नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, विद्युत विभाग, ई गवर्नेंस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे


