• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से निजात पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने कराया त्वरित निदान

by Manish Gautam Chiefeditor
August 22, 2023
in कटनी
0
ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से निजात  पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने कराया त्वरित निदान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी ( 22 अगस्त ) –  जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायतें सामने आने पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा संज्ञान में लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से उक्त शिकायतों की जांच कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई। जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है।

टिकरिया वासियों के लिए कराया गया नवीन नलकूप खानन

            जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के ग्राम टिकरिया में ग्रामीणें को पेयजल समस्या संबंधी शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी तत्काल जांच कर निराकरण करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। निर्देश के परिपालन में जांच दौरान मौका निरीक्षण में पाया गया कि गांव में नलजल प्रदाय योजना के अंतर्गत 4 नलकूप खनित किये गए थे जिनमें दो नलकूप पट जानें के कारण अनुपयोगी हो गए है। एक नलकूप जाम होने के कारण केवल एक नलकूप से ही पेजयजल सप्लाई की जा रही है।

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर ग्रमीणों की पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु ग्राम में एक नवीन नलकूप खनन करा दिया गया है जिससे  पर्याप्त जल आवक क्षमता प्राप्त हो रही है उक्त नलकूप में मोटर पंप स्थापित कर मेन पाईप लाईन से जोडनें की कार्यवाही संबंधित ठेकेदार द्वारा की जा रही है।

पेयजल व्यवस्था हेतु 104.61 लाख का पुनरिक्षित प्राक्कलन तैयार

            इसी तरह ग्राम कारीतलाई की 3 बसाहटों मे पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि ग्राम कारीतलाई में 6 बसाहट है जिनमें से 3 बसाहटों मंे जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना संचालित है। ठेकेदार द्वारा पाईप लाइन बिछानें एवं घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय के साथ ही उच्चस्तरीय टंकी एवं संपवैल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजनांतर्गत खनित 4 नलकूपों से 609 कनेक्शनों में जल प्रदाय किया जा रहा है।

शिकायत की जांच मंे पाया गया कि कुछ वार्डाे मंे पुरानी बिछी पाईप लाइन से जल प्रदाय किया जा रहा है तथा वार्डाे में नागरिकों द्वारा नल कनेक्शन में मोनोब्लाक पंप स्थापित करने पाईप लाईन में होल कर दिया गया है जिससे मोहल्ले के कुछ कनेक्शनधारियों को पर्याप्त दबाब एवं समुचित मात्रा में जल नहीं मिल रहा। समस्या के निराकरण हेतु 3 बसाहटों में पेजयल व्यवस्था हेतु पृथक से पाईपलाईन विस्तारीकरण एवं घरेलू नल कनेक्शन कार्य हेतु 104.61  लाख रूपये का पुनरिक्षित प्राकल्लन बनाकर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है। वर्तमान में 35 हैण्डपंपों एवं 5 सिंगलफेस मोटरपंप से ग्राम मंे सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

ग्राम भदावर के आंगनबाडी एवं आरोग्य केन्द्र में नल कनेक्शन की सुविधा

            कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा ब्लॉक बड़वारा भ्रमण के दौरान शिकायत प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत भदावर की आंगनबाडी एवं आरोग्य केन्द्रों सहित अन्य शासकीय भवनों में पेयजल आपूर्ति की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 5 दिवस मे नल कनेक्शन करनें एवं लाईन में पानी के प्रेशर को ठीक करने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए गए थे।

            मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन ईकाई के महाप्रबंधक नें बताया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश के परिपालन मे ग्राम के शासकीय भवनों में नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। साथ ही ग्राम भदावर के मडि़या टोला में नवीन वाल्व भी लगा दिया गया है जिससे पर्याप्त दबाब के साथ पानी उपलब्ध हो रहा है। 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भमका से रोझन मार्ग पर मिली काजवे कम रपटा निर्माण की सौगात  कलेक्टर ने निर्माण कार्य के लिए दी 89.82 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति  ढीमरखेड़ा जनपद के ग्रामीणों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

भमका से रोझन मार्ग पर मिली काजवे कम रपटा निर्माण की सौगात कलेक्टर ने निर्माण कार्य के लिए दी 89.82 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति ढीमरखेड़ा जनपद के ग्रामीणों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d