• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा पॉलीथिन बैग के प्रति जन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम/सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम द्वारा 22 मार्च को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पॉलीथीन बैग प्रतिबंधित होने एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा वर्ष 2022 में भारत के समस्त टाइगर रिजर्व में प्रभावी प्रबंधन एवं मूल्याकंन में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर पचमढ़ी नगर में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में शासकीय माध्यमिक विद्यालय पचमढ़ी, केन्द्रीय विद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छावनी परिषद विद्यालय के छात्र-छात्राओ, वनविद्यालय के प्रशिक्षु वनरक्षक, पचमढ़ी नगरवासी, गाईड, टेक्सी मालिक चालक कल्याण संघ पचमढ़ी, पचमढ़ी होटल संगठन, एन.सी.बी.एस. पचमढ़ी, साडा पचमढ़ी, छावनी परिषद पचमढ़ी लगभग 500 से अधिक प्रतिभागी / विद्यार्थी उपस्थित रहे। रैली का शुभारंभ पचमढ़ी स्थित झंडा चौक से किया गया।
शिक्षिका छावनी परिषद विद्यालय श्रीमति वर्षा सोनी द्वारा पृथ्वी दिवस के महत्व एवं इतिहास के बारे में बताया गया एवं छात्रा रागनी उइके, सोनिका उइके द्वारा पृथ्वी दिवस के बारे में बताया गया इसके बाद वनरक्षक श्री राजेश पटेल द्वारा उपस्थित जनो / विद्यार्थियों को विश्व पृथ्वी दिवस शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी द्वारा जल का दुरूपयोग न करने, नदी / ताबाल / झरना गंदा न करने, वन / वन्य जीवो की रक्षा करने, पॉलीथीन बैग का उपयोग न करने तथा ईको फैन्डली दिनचर्या अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने हेतु शपथ ली गई।
अध्यक्ष साडा पचमढ़ी श्री कमल धूत एवं उपसंचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम श्री संदीप फैलोज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, रैली बसस्टेण्ड पचमढ़ी से रवाना होकर धर्मशाला, सुभाष मार्ग, गांधी चौक, जवाहर चौक, केन्द्रीय विद्यालय, इंद्रप्रस्थ चौराहा होते हुये सी. एम. राईस स्कूल प्रांगण में समापन हुआ।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230422-WA0063.mp4

जवाहर चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारत स्काउड गाईड के छात्र छात्राओं द्वारा पृथ्वी को बचाने हेतु प्लास्टिक का उपयोग न करने, आस-पास सफाई रखने, वनों की रक्षा करने हेतु संदेश दिया। सी.एम. राईस ग्राउण्ड पर सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार दिया गया। छावनी परिषद के छात्र छात्राओ एवं एन.सी.बी.एस. पचमढ़ी के प्रतिभागियो द्वारा नेकी की दीवार पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से वन / पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। उक्त सभी द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक पृथ्वी दिवस मनाया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

संरक्षित खेती सूक्ष्म सिंचाई एवं जैविक खेती प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d