ग्राम भूला और खंदवारा में हो रही निर्बाध पेयजल आपूर्ति समस्या सामने आने पर कलेक्टर ने कराई जांच, अधिकारियों से कहा किसी भी गांव को पानी की समस्या से न जूझना पड़े

कटनी (7 मई)- गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं, कहीं से भी यदि पानी से संबंधित समस्या या शिकायत संज्ञान में आती है तो उसका अविलंब निराकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में पानी सप्लाई से संबंधित शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ढीमरखेड़ा के सुदूर ग्रामों और बहोरीबंद क्षेत्र में पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण करा कर लोगों को राहत पहुंचाई। भूला में नलजल योजना और हैंडपंप से हो रही पानी आपूर्ति ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम भुला के नलजल योजना का पंप बंद होने से पेयजल संकट की जानकारी मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आते ही कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जांच कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम भुला में नल जल योजना के संचालन की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा नल जल योजना स्त्रोत में आवक की क्षमता कम होने के कारण 5 एचपी की बजाय 2 एचपी की मोटर स्थापित कर पेयजल सप्लाई की जा रही है। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम भुला की 109.03 लाख रेट्रोफिटिंग योजना स्वीकृत हो चुकी है। जिसकी निविदा प्रक्रिया प्रचलित है। वर्तमान में गांव में नलजल योजना और 10 चालू हैंडपंपों के माध्यम से सप्लाई हो रही है। खंदवारा में नलजल योजना स्वीकृत, हैंडपंप से मिल रहा पानी वहीं ग्राम खंदवारा में पेयजल संकट की जानकारी लगने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जांच प्रतिवेदन में कार्यपालन यंत्री पीएचई ने बताया कि उक्त ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत 59.08 लाख रुपए की नल जल योजना स्वीकृत हो चुकी है, जिसकी निविदा प्रक्रिया प्रचलित है। वर्तमान में खंदवारा में भी  स्थापित 10 हैंडपंपों के माध्यम से ग्रामवासियों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं के वार्ड 2 में पानी की समस्या की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जांच कराई गई। जिसमें नलजल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी मिली।

Read more

बहोरीबंद जनपद पंचायत से 25 लाख 50 हजार की राशि हुई ट्रांसफर

कटनी के जनपद पंचायत बहोरीबंद से लगी ग्राम पंचायतों मैं मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता के हितग्राहियों के पुराने लंबित प्रकरणों...

Read more

बहोरीबंद और रीठी के 57 गांवों में पानी पहुंचाने कलेक्टर ने बनाई कार्ययोजना राहत आयुक्त को राशि उपलब्ध कराने लिखा पत्र,

कटनी (28 अप्रैल ) -  कटनी जिले की बहोरीबंद एवम् रीठी तहसील क्षेत्र की गंभीर पेयजल संकट की स्थिति से निपटने...

Read more

बहोरीबंद विधायक श्री पांडे ने दिव्यांग कृष्णा व उसकी माता को 2 एकड़ कृषि भूमि का पट्टा सौपा* *कलेक्टर अवि प्रसाद भी रहे मौजूद*

कटनी (28 अप्रैल) - कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को बहोरीबंद के देवरी तिंगवा ग्राम निवासी दृष्टिबाधित कृष्णा चौधरी एवं उसकी माता...

Read more

प्राप्त समाचार पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान अनियमितता की कराई जांच

*ग्राम सकरवारा-नैगांव मार्ग में जल्द कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश कटनी। जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम सकरवारा से नैगांव मार्ग कार्य...

Read more

बहोरीबंद ब्लॉक के CHC केंद्र पोंड़ी के CHO नितिन साहू व ANM नूतन नामदेव को जारी हुआ SCN

कलेक्टर अविप्रसाद के निर्देश पर बहोरीबंद ब्लॉक के CHC केंद्र पोंड़ी के CHO नितिन साहू व ANM नूतन नामदेव को...

Read more

कटनी जिले के थाना क्षेत्रों में ग्राम रक्षा समिति सदस्यों को किया जाएगा सक्रिय

युवा पत्रकार कल्याण संघ के जबलपुर संभाग अध्यक्ष नवीन पप्पू उपाध्याय ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी से सामान्य...

Read more

बहोरीबंद में 6 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों द्वारा किया गया खाद्यान सामग्री का अपयोजन

बहोरीबंद अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान प्रकरण की जांच समय माह अगस्त 2017 में इमलिया विक्रेता भागचन्द्र चढ़ार...

Read more

क्षेत्रीय विधायक ने खेल मैदान के लिए स्वीकृत कराए एक करोड़ छं. लाख

आज बहोरीबंद-रीठी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डे "गुड्डु भैया" द्वारा बिलहरी में जिला खनिज मद से स्वीकृत...

Read more
Page 13 of 14 1 12 13 14