प्रयागराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष , वा पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल जी के प्रयागराज आगमन पर सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने सुभाष चौराहे पर भव्य स्वागत किया इस दौरान सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री नीरज जायसवाल महामंत्री श्री अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू वा उपाध्यक्ष बबलू सिंह रघुवंशी ,विशाल कनौजिया ,आशुतोष सिंह समेत तमाम व्यापारियों ने माल्यार्पण कर श्री बंसल का भव्य स्वागत किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आए मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी ,महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी , मीरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप अरोड़ा समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
प्रयागराज प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप बंसल ने सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री नीरज जयसवाल की जमकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह से व्यापारियों के हितों के लिए सिविल लाइंस व्यापार मंडल एकजुट होकर कार्य कर रहा है वह अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है साथ ही साथ सिविल लाइंस उद्योग व्यापार के महामंत्री अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू की भी जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि हमारे कर्मठ और मेहनती पूर्व पार्षद व महामंत्री जी जिस तरह से सिविल लाइंस में व्यापारियों के हितों के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं उन का तहे दिल से व्यापारियों समाज की तरफ से शुक्रिया करते हुए यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में व्यापारियों के हितों के लिए हर तरह से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश सरकार व देश की सरकार से वार्ता कर उनके हितों के लिए लामबंद कराने के लिए प्रयासरत रहेगी।
इस दौरान सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता , जे.एस.विरदी, पंकज जयसवाल, अरविंद यादव, अवंतिका टंडन,अलोक गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, विधि सलाहकार अवधेश राय, रोहित बत्रा मौजूद रहे ।
प्रयागराज संवाददाता
अनीश कुमार पटेल