बनवार-महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बनवार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देेश ग्राम पंचायत झरौली में महिला सम्मान एवं जागरूक कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को आत्म सुरक्षा के तरीके बताए। इसी के साथ महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने को कहा गया। बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघन दुबे ने कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस करने पर छात्राओं व महिलाओं को क्या करना चाहिए इसके बारे में बताया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से अनुरोध किया गया कि वह होने वाले घटना की जानकारी संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर या फिर सीधे थाने में दें। 1090 के बारे में विस्तार से जनकारी दी गई। बताया गया कि इस नंबर पर सूचना दिए जाने के बाद किस प्रकार संबंधित अपराधियों तक पहुंचा जाता है। चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने कहा कि वारदात को छिपाने से अपराधी व्यक्ति के हौंसले बुलंद होते हैं। छात्राओं को भरोसा दिया गया कि सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने अनुरोध किया कि हर महिला को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाए। इस अवसर पर सरपंच दशरथ सिह लोधी,आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता सहित महिलाए-छात्राएं आदि मौजूद रही।