• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सीमावर्ती रेत खदानों पर खनिज विभाग की सख्त निगरानी, कटनी-उमरिया के संयुक्त दल ने किया सघन निरीक्षण 🔳खैरवार घाट में स्वीकृत सीमा के भीतर मिला खनन, इमलिया एवं सुतरी घाट में नहीं मिली उत्खनन गतिविधि

by Manish Gautam Chiefeditor
November 25, 2026
in कटनी
0
सीमावर्ती रेत खदानों पर खनिज विभाग की सख्त निगरानी, कटनी-उमरिया के संयुक्त दल ने किया सघन निरीक्षण  🔳खैरवार घाट में स्वीकृत सीमा के भीतर मिला खनन, इमलिया एवं सुतरी घाट में नहीं मिली उत्खनन गतिविधि
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम और खनिज नियमों के प्रभावी पालन को लेकर कटनी एवं उमरिया जिले के खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। बुधवार को दोनों जिलों के सीमावर्ती रेत खदान क्षेत्रों में संयुक्त जांच दल ने सघन भौतिक निरीक्षण कर खदानों की सीमाओं, खनन गतिविधियों और रेत परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल ने उमरिया जिले के ग्राम खैरवार घाट स्थित स्वीकृत रेत खदान का मौका मुआयना किया। खदान संचालक बाबा महाकाल कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर एवं प्रबंधक की मौजूदगी में खदान की सीमाओं का विधिवत निर्धारण किया गया। जांच में खदान का संचालन स्वीकृत सीमा क्षेत्र के भीतर पाया गया। साथ ही यह भी संज्ञान में आया कि संबंधित फर्म द्वारा उमरिया जिले में स्वीकृत रेत खदानों का संचालन आगामी वर्ष तक के लिए वैध अनुबंध के तहत किया जा रहा है।

*इमलिया एवं सुतरी घाट में नहीं मिली खनन गतिविधि*

उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि संयुक्त जांच दल ने कटनी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी खदानों की वस्तुस्थिति का गहन परीक्षण किया। इस दौरान इमलिया एवं सुतरी घाट स्थित स्वीकृत रेत खदान क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। जांच में इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि अथवा अस्थायी मार्ग का निर्माण नहीं पाया गया।

*वाहनों पर मिले आरएफआईडी टैग, नियमों के पालन के निर्देश*

निरीक्षण के दौरान संयुक्त अमले ने मौके पर मौजूद परिवहन वाहनों की आकस्मिक जांच भी की। जांच में सभी वाहनों पर नियमानुसार आरएफआईडी (RFID) टैग लगे पाए गए। दल ने खदान संचालक एवं प्रबंधन को निर्देशित किया कि भविष्य में भी उत्खनन कार्य स्वीकृत सीमा क्षेत्र के भीतर ही किया जाए तथा रेत का लदान केवल वैध आरएफआईडी टैगयुक्त वाहनों में ही सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खनिज नियमों अथवा स्वीकृत खदान की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त निरीक्षण के माध्यम से खनिज विभाग ने सीमावर्ती रेत खदानों में नियमानुसार संचालन, परिवहन व्यवस्था की निगरानी और अवैध उत्खनन की रोकथाम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। खदानों की सीमाओं और परिवहन व्यवस्था की जांच से खनिज नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी निगरानी की जा रही है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी आरटीओ कार्यालय में एक लाख रुपये की कथित वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

कटनी आरटीओ कार्यालय में एक लाख रुपये की कथित वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.