कटनी में एक बार फिर मार्बल खदान में हुई मजदूर की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना निवार चौकी अंतर्गत ग्राम लखपतेरी के पास की बताई जा रही है जहां सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते मार्बल खदान में काम कर रहे प्रदीप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची निवार चौकी प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल पहुंच पंचनामा कार्यवाही करते हुए मार्बल खदान की सील करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप सिंह की पिता सुरेंद्र सिंह की मौत सुरक्षा व्यवस्था में कमी के चलते हुई है। वही खदान संचालक मज्जू खान फिलहाल बाहर है और मामले की जांच जारी है।


