कटनी – आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर कटनी के आधार सेवा केंद्र को अब रविवार को भी संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नागरिक आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक अपडेट करा सकेंगे। वहीं सोमवार से शनिवार तक आधार केंद्र सुबह 9 बजे से रात्रि 7 बजे तक संचालित रहेगा।
प्रवर अधीक्षक डाकघर जबलपुर संभाग ने बताया कि इस पहल से नौकरीपेशा एवं व्यस्त नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी। अब वे रविवार को भी आधार केंद्र पहुंचकर आधार संबंधी कार्य करा सकेंगे। डाक विभाग ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।


