• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

किसान, गरीब, महिला और युवाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : प्रभारी मंत्री श्री तोमर*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 20, 2026
in छिन्दवाडा
0
किसान, गरीब, महिला और युवाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : प्रभारी मंत्री श्री तोमर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश*

*राशन दुकान, आंगनवाड़ी एवं स्कूल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

पांढुर्णा 20 नवंबर,2026/ ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर पांढुर्णा पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत भंदारगोंदी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, वनमंडलाधिकारी श्री सचिन नडगड्डी, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अल्का एक्का सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशानुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक अमला एवं जनप्रतिनिधि गांव-गांव पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का उनके निवास के समीप ही निराकरण किया जा रहा है। आज जरूरतमंदों को राशन, लाड़ली बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता, किसानों को सम्मान निधि सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ये योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसान, गरीब, महिला एवं युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए सहायता एवं निराकरण के निर्देश

शिविर में ग्रामीण बुजुर्ग श्री रमेश चौरे द्वारा बीमारी के उपचार संबंधी समस्या बताए जाने पर प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत उनका समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्डधारी प्रत्येक हितग्राही को निजी एवं शासकीय अस्पतालों में बेहतर उपचार मिले तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इसकी नियमित निगरानी की जाए। इसके लिए जिला प्रशासन एसडीएम को भी जिम्मेदारी सौंपे। इसी प्रकार ग्रामीण श्रीमती वैशाली कौराइत द्वारा प्रसूति सहायता योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या बताए जाने पर प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को रेडक्रॉस मद से 16 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा उनके आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पानी सहित अन्य वाजिब समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने तथा शासन स्तर से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

राशन दुकान, आंगनवाड़ी एवं स्कूल का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान राशन दुकान भंदारगोंदी का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद एवं राशन की उपलब्धता, आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान पर्याप्त आपूर्ति एवं वितरण पाया गया। उन्होंने स्टॉक का अवलोकन करने के साथ राशन की गुणवत्ता भी परखी। इसके पश्चात उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र भंदारगोंदी का निरीक्षण किया। यहां बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें मिलने वाले नाश्ते एवं भोजन की जानकारी ली तथा भोजन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने शासकीय माध्यमिक शाला भंदारगोंदी का निरीक्षण कर जनसहभागिता से निर्मित टीन शेड एवं कराए गए मरम्मत कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान बताया गया कि जिले में जनसहभागिता से लगभग 72 स्कूलों का उन्नयन किया गया है। इस पहल की सराहना करते हुए प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*आस्था और गौरव का संगम: अब ‘महाराजा मार्ग’ कहलाएगा कलेक्टर बंगला से पुरानी सब्जी मंडी का रास्ता*  *राजाधिराज दक्षिणमुखी सिद्धेश्वर श्री गणेश ‘छिंदवाड़ा के महाराजा’ के पावन नाम पर नगर निगम की सौगात*  *गणराज वेलफेयर सोसाइटी ने मेयर-इन-काउंसिल और निगम प्रशासन का जताया हृदय से आभार*

*आस्था और गौरव का संगम: अब 'महाराजा मार्ग' कहलाएगा कलेक्टर बंगला से पुरानी सब्जी मंडी का रास्ता* *राजाधिराज दक्षिणमुखी सिद्धेश्वर श्री गणेश 'छिंदवाड़ा के महाराजा' के पावन नाम पर नगर निगम की सौगात* *गणराज वेलफेयर सोसाइटी ने मेयर-इन-काउंसिल और निगम प्रशासन का जताया हृदय से आभार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.