कटनी। गुरु नानक देव जी के सेवा और मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए अमृतवेला ट्रस्ट, माधवनगर (पॉपटानी हॉल), कटनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 164 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इस अवसर पर रक्तदाताओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। इसी भावना के साथ ट्रस्ट समय-समय पर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।
अमृतवेला ट्रस्ट ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम, सहयोगियों एवं समस्त संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआl


