• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को धान उपार्जन शुरू होने के पहले से व्यापारियों,दलालों और बिचौलियों पर कड़ी नजर रखने के दिये निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 16, 2026
in कटनी
0
*कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को धान उपार्जन शुरू होने के पहले से व्यापारियों,दलालों और बिचौलियों पर कड़ी नजर रखने के दिये निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*धान के अवैध परिवहन,भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त*

*संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में करें उड़नदस्ता दल गठित*

कटनी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही अवैध रूप से धान का भंडारण व परिवहन करने वाले व्यक्तियों,दलालों, व्यापारियों और बिचौलियों पर अभी से कड़ी नजर रखने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।कलेक्टर श्री तिवारी ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में अवैध धान के भंडारण व परिवहन पर निगरानी रखने उड़नदस्ता दल गठित करने और नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने अवैध अनाज विशेषकर धान परिवहन और क्रय-विक्रय के मामलों की निगरानी हेतु संबंधित अनुविभाग के एसडीएम के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित करने और दल में राजस्व , खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उड़नदस्ता दल को धान परिवहन ख़ासतौर पर जिले में अन्य जिलों से लाकर यहां समर्थन मूल्य पर धान बेचने की चेष्टा करने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने की हिदायत दी है।ताकि उपार्जन केन्द्रों में केवल जिले के किसानों की ही धान खरीदी की जा सके और जिले के किसानों को ही उनकी उपज का उपार्जन मूल्य का लाभ मिल सके।

*उड़न दस्ता दल की तैनाती*

जिले में समर्थन मूल्य पर अन्य जिलों से धान लाकर बेचने के संभावित कुत्सित मंसूबों पर लगाम लगानें हेतु कलेक्टर श्री तिवारी ने उड़नदस्ता दल गठित करनें के निर्देश दिए है। यह उड़नदस्ता दल जिले के वन एवं खनिज जांच नाकों सहित जिले भर मे अनाज के अवैध परिवहन पर नजर रखेगा। इसके साथ ही दलालों और बिचौलियों पर भी कड़ी नजर रखेगा। यह उड़नदस्ता दल जिले के मुख्य मार्गाे सहित जिले भर मे पेट्रोलिंग कर धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण और रोकथाम की कार्यवाही करेगा।

*दर्ज कराई जाएगी एफ.आई.आर*

कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि जिले मे अवैध रूप से धान के परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध बिना किसी हिचक के कड़ी कार्यवाही की जाए। इनके विरूद्ध पुलिस थानों में एफ.आई.आर भी दर्ज करायें। उड़नदस्ता दल अधिसूचित कृषि उपज के अवैध परिवहन पर नजर रखते हुए कृषि उपज मंडी फीस और निराश्रित शुल्क के अपवंचन पर भी रोक लगानें का कार्य करेगा। साथ ही अवैध परिवहन पर मंडी अधिनियम के नियमानुसार पेनाल्टी शुल्क की भी वसूली करेगा। जिससे मंडी की आमदनी में भी इजाफा होगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
करोड़ों का नवाब! पुष्कर मेले में 5 करोड़ के एलेक्स का शाही जलवा, शानदार कद-काठी देखकर लोग रह गए हैरान। देखे VIDEO

करोड़ों का नवाब! पुष्कर मेले में 5 करोड़ के एलेक्स का शाही जलवा, शानदार कद-काठी देखकर लोग रह गए हैरान। देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.