• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

देव उठनी ग्‍यारस पर बाल विवाह रोकथाम के लिए कोर ग्रुप गठित बाल विवाह कराने, सहयोग देने वाले व्‍यक्ति, संस्‍था व संगठन को दो वर्ष तक कारावास और 1 लाख रूपये के जुर्माना या दोनों का है प्रावधान

by Manish Gautam Chiefeditor
November 15, 2026
in कटनी
0
देव उठनी ग्‍यारस पर बाल विवाह रोकथाम के लिए कोर ग्रुप गठित  बाल विवाह कराने, सहयोग देने वाले व्‍यक्ति, संस्‍था व संगठन को दो वर्ष तक कारावास और 1 लाख रूपये के जुर्माना या दोनों का है प्रावधान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में देवउठनी ग्यारस पर्व एवं अन्‍य विवाह मुहूर्तों पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर एक सशक्‍त, समन्वित और बहुस्‍तरीय व्‍यापक कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए विकासखंड स्‍तर पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अध्‍यक्षता में 6 सदस्यीय बाल विवाह रोकथाम कोर ग्रुप गठित किया गया है।

*कोर ग्रुप*

कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रत्‍येक अनुभाग में बाल विवाह पर निगरानी रखने एवं बाल विवाह रोकथाम के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व की अध्‍यक्षता में कोर ग्रुप का गठन किया गया है। कोर ग्रुप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, विकासखण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी एवं विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी सम्मिलित हैं।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाल विवाह निगरानी समितियां और कोर ग्रुप बाल विवाह संबंधी गतिवधियों पर सख्‍त नजर रखें। उन्‍होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है। समाज में इस कुप्रथा का स्‍वरूप बहुत ही भयावह है। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज से भी आगे आने और जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम सहित संबंधित एसडीएम और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों को भी दी जा सकती है।

प्रशासन बाल विवाह की रोकथाम के लिए सजग और मुस्‍तैद है। बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 की धारा 9,10,11 एवं 13 के तहत बालविवाह कराने, सहयोग देने वाले व्‍यक्ति, व्‍यक्तियों , संस्‍था, सामाजिक संगठन के लिए दो वर्ष तक कारावास अथवा एक लाख रूपये का जुर्माना या दोनो का प्रावधान है।

हलवाई, प्रेस करने वाले, कैटरर्स, धर्मगुरू, समाज के मुखिया, बैंड बाजा वाले, घोड़ी वाले और ट्रांसपोर्टर आदि से भी अनुरोध किया गया है कि वे बाल विवाह करने और कराने वालों को अपनी सेवायें कदापि प्रदान नहीं करें, अन्‍यथा वे भी बाल विवाह के सहयोगी माने जायेंगें और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत विधि संगत धाराओं के तहत कार्यवाही के दायरे में आ जायेंगें।

*बाल विवाह मुक्‍त भारत पोर्टल*

महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा बाल विवाह मुक्‍त भारत अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत बाल विवाह मुक्‍त भारत पोर्टल बनाया गया है। यह पोर्टल एक ऐसा अभिनव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को बाल विवाह की घटनाओं की रिपोर्ट करने, शिकायत दर्ज करने और देशभर में बाल विवाह निषेध अधिकारियों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सक्षम बनाता है। हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 और बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल (https://stopchildmarriage.wcd.gov.in) का पर भी सूचना या जानकारी दर्ज कराई जा सकती है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार! वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

🚨 करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार! वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.