• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर* *व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण और सुनीं नागरिकों की समस्याएं*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 13, 2026
in छिन्दवाडा
0
*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर*     *व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण और सुनीं नागरिकों की समस्याएं*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*एमआरएफ प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट साइट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा*

 

*जनसंवाद शिविर में प्राप्त आवेदनों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर दिए निराकरण के निर्देश*

 

छिन्‍दवाड़ा/13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने और शासकीय सेवाओं को अधिक सुगम एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज 14वें शुक्रवार को कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय एवं जिला अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड जुन्नारदेव के दमुआ पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न शासकीय एवं नगरीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात नगर पालिका भवन दमुआ में आयोजित खंड स्तरीय जनसंवाद एवं जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

 

कचरा प्रबंधन और पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा – कलेक्टर श्री नारायन ने पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय के साथ नगर पालिका दमुआ के वार्ड क्रमांक-17 स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट में कचरे के संग्रहण, पृथक्ककरण, छंटाई एवं प्रबंधन की प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्लांट में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संतोष व्यक्त किया तथा कचरे के व्यवस्थित पृथक्ककरण एवं उचित निष्पादन की व्यवस्था को इसी प्रकार बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक-17 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल शोधन की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं उपकरणों, जल की गुणवत्ता की जांच और नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल की गुणवत्ता की नियमित जांच, प्लांट का उचित रखरखाव और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान नगर पालिका दमुआ अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री राजनंदिनी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की निर्माणाधीन साइट का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय के साथ नगर पालिका दमुआ में निर्माणाधीन लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (एलडब्ल्यूएम) साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से जानकारी ली कि यहां गंदे पानी का उपचार किस प्रकार किया जाएगा। साथ ही उपचार के बाद प्राप्त पानी का उपयोग कहां किया जाएगा और शेष पानी के निपटान की क्या व्यवस्था रहेगी, इस संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण – मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री राजनंदिनी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

जनसंवाद में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी हुई सुनवाई – विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नगर पालिका भवन दमुआ में आयोजित खंड स्तरीय जनसंवाद एवं जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। शिविर में नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें भूमि सीमांकन, अवैध कब्जा हटाने, नल कनेक्शन, पाइपलाइन विस्तार और सड़क निर्माण सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में भौतिक रूप से प्राप्त आवेदनों पर भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर उनके निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान क्षेत्र से प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी सुनवाई की गई। ग्राम बकोल निवासी शिकायतकर्ता श्री अनिल ने पशु चिकित्सालय जुन्नारदेव में अपने पशु के उपचार में लापरवाही तथा उपचार के लिए अधिक राशि की मांग किए जाने की शिकायत की थी। इस पर उप संचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि विभाग द्वारा शिकायत की जांच कराई गई थी, जिसमें शिकायत सही नहीं पाई गई। इस पर कलेक्टर ने कहा कि भले ही संबंधित शिकायत जांच में सही नहीं पाई गई हो, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों से पशु चिकित्सा सेवाओं के संबंध में इस प्रकार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशु चिकित्सालयों की कार्यप्रणाली एवं पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं पर विशेष ध्यान देने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार दमुआ निवासी श्री मनोज वर्मा द्वारा देवड़ी चारगांव स्थित निजी कंपनी डी.जे. एग्री विजन में कार्य करने के दौरान फरवरी, मार्च एवं अप्रैल माह का वेतन प्राप्त नहीं होने की शिकायत प्रस्तुत की गई। इस पर श्रम पदाधिकारी ने अवगत कराया कि संबंधित कंपनी के माध्यम से आगामी 15 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता का लंबित वेतन भुगतान करा दिया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्धारित समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित कराने और प्रकरण की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर पालिका दमुआ अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री राजनंदिनी सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.