रिपोर्टर डॉ सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी एवं आर्थिक पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के साथ राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के बाद जिले में अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में जिलेभर में कुल 32 प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कायम
किए गए। इस दौरान 248 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, 6400 किलो लाहन और 175 लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रुपए है। तीनों विभागों की संयुक्त कार्यवाही में इटारसी में 8 प्रकरण, 85 लीटर कच्ची शराब और 800 किलो लाहन जब्त।
नर्मदापुरम कोतवाली अंतर्गत 5 प्रकरण, 38 लीटर कच्ची शराब और 1300 किलो लाहन।
नर्मदापुरम देहात में 4 प्रकरण,175 लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त।
सोहागपुर में 4 प्रकरण, 35 लीटर कच्ची शराब और 2500 किलो लाहन।
सिवनी मालवा में 5 प्रकरण, 60 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लाहन। तथा
पिपरिया में 6 प्रकरण, 30 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लाहन जप्त किया गया।
इसी प्रकार माखन नगर/
बावई के पास कीर पुरा तवा नदी में 250 कुप्पा लहान और 20 लीटर हाथ भट्टी शराब 34/1क एवं 49 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


