• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नववर्ष में नागरिकों को मिले सर्वसुविधायुक्त चौपाटी की सौगात – निगमायुक्त सुश्री परिहार*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 11, 2026
in कटनी
0
*नववर्ष में नागरिकों को मिले सर्वसुविधायुक्त चौपाटी की सौगात – निगमायुक्त सुश्री परिहार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*निर्माणाधीन चौपाटी का निगमायुक्त ने निरीक्षण कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, पार्किंग, बैठक व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर*

कटनी। नगरवासियों को बेहतर खानपान, मनोरंजन एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम प्रशासन द्वारा फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड के पीछे विकसित कराई जा रही नई चौपाटी का कार्य तेजी से प्रगतिरत है। नववर्ष में नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त एवं आकर्षक चौपाटी की सौगात प्रदान करने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार प्रातः निर्माणाधीन चौपाटी का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता, नागरिक सुविधाओं एवं चौपाटी की सुंदरता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री हिमांशु गौतम सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*52 दुकानों के साथ विकसित होगी आधुनिक चौपाटी*

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने चौपाटी में निर्मित की जा रही दुकानों की लंबाई-चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, काउंटर स्थल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सहायक यंत्री अनिल जायसवाल ने जानकारी दी कि चौपाटी में कुल 52 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें 185.61 वर्गफीट की 10 दुकानें, 156.02 वर्गफीट की 22 दुकानें तथा 56.70 वर्गफीट की 20 दुकानें शामिल हैं। दुकानों के अतिरिक्त पर्याप्त स्थल नागरिकों की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए रिक्त रखा जाएगा।

*पार्किंग, बैठक और सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता*

निगमायुक्त ने चौपाटी के रिक्त परिसर का निरीक्षण करते हुए यहां आने वाले नागरिकों के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महानगरों की तर्ज पर चौपाटी को आकर्षक एवं सुविधाजनक स्वरूप प्रदान करने के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था, समुचित प्रकाश, स्वच्छता, जल निकासी एवं परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि चौपाटी का निर्माण केवल दुकानों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे ऐसा सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल बनाया जाए, जहां नागरिक परिवार सहित सहजता से समय व्यतीत कर सकें।

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराते हुए नववर्ष में नगरवासियों को चौपाटी की सौगात उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निगम प्रशासन की मंशा है कि नई चौपाटी शहर के नागरिकों के लिए सुविधाजनक खानपान एवं पारिवारिक मेल-मिलाप का एक आकर्षक केंद्र बने।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.