• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*धारदार चाकू लेकर घूम रहे आदतन अपराधी सुमित जाटव उर्फ नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,* *मुड़वारा रेल्वे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर पकड़ा*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 11, 2026
in कटनी
0
*धारदार चाकू लेकर घूम रहे आदतन अपराधी सुमित जाटव उर्फ नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,* *मुड़वारा रेल्वे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर पकड़ा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आदतन अपराधियों, गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सतत चेकिंग कर उनकी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में *थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय* द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुड़वारा रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आदतन अपराधी सुमित जाटव उर्फ नाबालिग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद करने में कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना का विवरण –*
दिनांक 10.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुड़वारा रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास एक युवक चाकू दिखाकर ऑटो चालकों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली से तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित जाटव उर्फ नाबालिग पिता संतोष जाटव उम्र 19 वर्ष निवासी शहजाद बिल्डिंग के सामने, खिरहनी फाटक, कटनी बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की जेब से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मौके पर ही चाकू जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 1281/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*आदतन अपराधी है आरोपी, पूर्व से दर्ज हैं 10 आपराधिक प्रकरण –*
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित जाटव उर्फ नाबालिग थाना कोतवाली क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से ही गंभीर प्रकृति के 10 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास बटनदार चाकू लेकर घूम रहा था तथा ऑटो चालकों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा था। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

*पंजीबद्ध अपराध एवं गिरफ्तार आरोपी –*
– अप.क्र. – 1281/2026 धारा – 25 आर्म्स एक्ट
– आरोपी – सुमित जाटव उर्फ नाबालिग पिता संतोष जाटव, उम्र 19 वर्ष, निवासी शहजाद बिल्डिंग के सामने, खिरहनी फाटक, कटनी।
– बरामदगी – 01 बटनदार चाकू
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका –*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. किशोर द्विवेदी, प्र.आर. रामपाल बागरी, सुनील सिंह, आर. चंद्रभान मौर्य एवं विकास राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.