• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

6 मौतों के बाद जागी सरकार बरही अग्निकांड की 30 दिन में होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा

by Manish Gautam Chiefeditor
November 9, 2026
in कटनी
0
6 मौतों के बाद जागी सरकार बरही अग्निकांड की 30 दिन में होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरही अग्नि हादसा में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह सोमवार को बरही पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शोकाकुल परिवार जनों से भेंट की।

*पीड़ित परिवार से मिलकर जताया शोक, मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश*

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने शोक संतप्‍त परिजनों से मुलाकात कर छह सदस्यों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया तथा उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई किसी भी प्रकार से संभव नहीं है। इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से चर्चा कर प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

*30 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश*

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को घटना की परिस्थितियों, राहत एवं बचाव कार्यों में संभावित लापरवाही के सभी पहलुओं की मजिस्ट्रियल जांच 30 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*घायल रितेश अग्रवाल का जाना स्वास्थ्य*

प्रभारी मंत्री श्री सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही पहुंचे और अग्नि हादसे में जीवित बचे उपचाररत 43 वर्षीय श्री रितेश अग्रवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पहले घटना की सूचना मिलते ही कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी, एसपी श्री अभिनय विश्‍वकर्मा ने घटना स्‍थल पर सवेरे से शाम तक मौजूद रहे। बीती रात को ही बरही नगर परिषद सहित कैमोर ,विजयराघवगढ़ नगर परिषद और नगर निगम कटनी के दमकल वाहनो और पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शोक संतप्‍त परिजनों से भेट कर, शोक जताया और परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की।

इस दौरान विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री विवेक गुप्ता, एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी ने कटाये घाट पर मनाया दीपदान एवं दीपावली मिलन समारोह

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी ने कटाये घाट पर मनाया दीपदान एवं दीपावली मिलन समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.