कटनी। दीपावली पर्व के दौरान कटनी जिले के बरही और सिवनी जिले के छपारा में आग लगने की दुखद घटनाओं में दो परिवारों के कई सदस्यों की असामयिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।


