पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस स्टाफ ने दिनांक 07/11/2026 को एक आरोपी से 01 किलो 241 ग्राम गांजा मय मोटरसाइकिल के जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।
*घटना का विवरण*- दिनांक 07/11/2026 को बहोरीबंद पुलिस को अपराध पतासाजी एवं भ्रमण के दौरान जुगियाकाप मैदान बहोरीबंद के पास पर एक व्यक्ति एक काले रंग की बिना नंबरी हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर बैठे हुआ मिले जो पुलिस को देखकर घबराने लगा जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह स्टॉफ के घेराबन्दी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दिलीप पिता हरिप्रसाद झारिया उम्र 35 साल नि रानीताल देवनगर कटाव थाना मंझोली जिला जबलपुर का होना बताया संदेह होने पर उक्त व्यक्ति एवं उसके आधिपत्य की मोटरसाइकिल में टंगी सफेद रंग की थैली की तलाशी ली गई जो थैली के अंदर सफेद रंग की पन्नी मैं हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु पाई गई जिसकी पहचान करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जो तौल पर कुल 01 किलोग्राम 241 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 13,000/- रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमती 80,000/- रुपए कुल मशरूका 93,000/- रुपए को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 565/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी बहोरीबंद निरी. सुदेश कुमार, सहा उप निरीक्षक अनुराग पाठक, प्र.आर 414 भोलाराम गुप्ता , प्र आर 519 सुनील बागरी, आरक्षक 564 मोहित साहू, आरक्षक बृजेश ठाकुर, आरक्षक 412 नरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

