• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर श्री तिवारी ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 7, 2026
in कटनी
0
*कलेक्टर श्री तिवारी ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*वोकल फॉर लोकल अपनाकर स्थानीय कारीगरों और महिला स्वसहायता समूहों को दें प्रोत्साहन,पर्यावरण अनुकूल एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील*

कटनी। दीपावली केवल दीपों से घर-आंगन रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजियारा फैलाने और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है। इस पावन पर्व पर हम अपने साथ उन लोगों की खुशियों का भी ख्याल रखें, जिन्हें हमारे थोड़े से सहयोग और अपनेपन की जरूरत है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सकारात्मकता, स्वच्छता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सपरिवार उमंग और उत्साह से स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों पर रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध का पालन करें। केवल ग्रीन पटाखों का उपयोग करें तथा विद्युत सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सावधानियां बरतें।

*स्थानीय कारीगरों के हुनर से रोशन हो दीपावली*

कलेक्टर ने वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जिले के कुम्हारों द्वारा मिट्टी के आकर्षक दीये तथा महिला स्वसहायता समूहों द्वारा पूजन सामग्री, पूजा बाती और सजावटी वस्तुएं तैयार की जाती हैं। नागरिक दीपावली की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। मिट्टी के दीयों को अपनाकर स्थानीय कारीगरों और महिला स्वसहायता समूहों के परिश्रम एवं हुनर का सम्मान करें। इससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

*जरूरतमंद के घर भी पहुंचे दीपावली की खुशियां*

कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। दीपावली का उल्लास तभी सार्थक होगा, जब समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवार भी इस उत्सव में शामिल होकर खुशियों का अनुभव कर सकें। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने, उनकी मदद करने और उनके जीवन में भी दीपावली का उजाला पहुंचाने की अपील की है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
औषधियों के क्रय-विक्रय में अनियमितता पर औषधि विभाग की कार्रवाई  श्रीजा मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस दो दिन और प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स का पांच दिन के लिए निलंबित

औषधियों के क्रय-विक्रय में अनियमितता पर औषधि विभाग की कार्रवाई श्रीजा मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस दो दिन और प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स का पांच दिन के लिए निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.