अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष व्दिवेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी के व्दारा बलात्कार के आरोपी को कायमी दिनाँक से 02 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया गया।
घटना का विवरणः- दिनाँक 05.11.2026 को पीडिता व्दारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनाँक 27.01.2026 को जब पीडिता का पति घर से बाहर गया हुआ था तब आरोपी के व्दारा पीडिता के घर मे घुसकर जबरन पीडिता के साथ शारिरिक संबंध बनाया गया व उसके बाद डरा धमका कर आरोपी व्दारा पीडिता के साथ कई बार शारिरिक संबंध बनाये गये। पीडिता के व्दारा लोक लाज के डर से उक्त घटना किसी से नही बताई गई किन्तु आरोपी से परेशान होकर रिपोर्ट लेख कराने पर थाना माधवनगर मे सुसंगत धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। कायमी उपराँत पुलिस चौकी झिंझरी स्टाफ के व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जाकर कायमी के 02 घंटे के अंदर मामले के आरोपी विजय पटेल पिता रामसेवक पटेल जिला कटनी (म.प्र) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ माननीय न्यायालय के व्दारा आरोपी का जेल बारंट बनाने उपराँत आरोपी को जिला जेल कटनी दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- विजय पटेल पिता रामसेवक पटेल जिला कटनी (म.प्र)
सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, प्र.आर. राजेश चौधरी, आर संजय यादव, आर. अजय सिंह, आर. चन्द्रकमल पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


