• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

दिवाली पर निगमायुक्त का बड़ा फरमान! बाजार, घाट और पटाखा दुकानों पर होंगे खास इंतजाम 

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2026
in कटनी
0
दिवाली पर निगमायुक्त का बड़ा फरमान! बाजार, घाट और पटाखा दुकानों पर होंगे खास इंतजाम 
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (6 नवंबर) –  दीपावली एवं आगामी त्योहारी आयोजनों के दौरान नगर में स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल एवं नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा विस्तृत आदेश जारी कर निगम के निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशों तथा शासन की मंशानुसार जारी आदेश में 08 नवंबर को दीपावली, 09 नवंबर को परीवा एवं 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

10 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान

त्योहारों के मद्देनजर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के निर्देशानुसार 10 नवंबर तक विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों, चौराहों, डिवाइडरों एवं हरित क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तथा मवेशियों के नियंत्रण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं दीपदान स्थल कटाये घाट सहित गोवर्धन पूजा स्थल पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

पटाखा बाजार एवं दुकानों के लिए निर्धारित होंगे स्थान

दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों का निर्धारित स्थानों पर आवंटन करने तथा फूल माला, दीया, प्रसाद, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के विक्रय करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए व्यवस्थित स्थान चिन्हित करने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को सौंपी गई है। साथ ही स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों एवं हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीपक, सजावटी सामग्री एवं स्थानीय उत्पादों के विक्रय को प्रोत्साहित करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बाजारों में दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकानें लगाने तथा सड़क की ओर दुकानें बढ़ाकर मार्ग बाधित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। सुभाष चौक, गोल बाजार चौक एवं रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर पटाखा दुकान नहीं लगाने तथा चाइनीज पटाखों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण एवं राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

फायर सेफ्टी एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

पटाखा बाजार एवं कचरा प्रसंस्करण केंद्रों पर अग्नि सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने, पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर फायर ब्रिगेड वाहन एवं स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखा बाजार के समीप शुद्ध पेयजल के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, कचरा प्रसंस्करण प्लांट, डंप साइट, एमआरएफ एवं ट्रांसफर स्टेशन में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पटाखों के अपशिष्ट का होगा पृथक संग्रहण

दीपावली के दौरान पटाखों एवं आतिशबाजी से निकलने वाले अपशिष्ट का पृथक संग्रहण कर वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन कराया जाएगा। इसके लिए विशेष ई-वेस्ट एवं अपशिष्ट संग्रहण अभियान संचालित करने के साथ बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कटाये घाट में दीपदान के लिए विशेष इंतजाम

श्री राम सेवा समिति द्वारा 09 नवंबर को कटाये घाट में आयोजित दीपदान कार्यक्रम के दृष्टिगत घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर के प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्थानीय उत्पादों के उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण का करें प्रचार

निगमायुक्त ने सोशल मीडिया के माध्यम से पटाखा दुकानों के निर्धारित स्थलों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने, पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़े एवं कागज के थैलों का उपयोग करने तथा स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दीपावली सहित सभी त्योहारी आयोजन स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सकें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
CM मोहन यादव ने थपथपाई पटवारियों की पीठ! स्वामित्व योजना में बेहतर काम करने वालों का हुआ सम्मान

CM मोहन यादव ने थपथपाई पटवारियों की पीठ! स्वामित्व योजना में बेहतर काम करने वालों का हुआ सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.