कटनी। प्रतिभा, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का शानदार परिचय देते हुए कटनी की बेटी Sharine Mary Masih ने जबलपुर में आयोजित Mr., Miss, Mrs. & Teen Sanskardhani Season 2 में मिस कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर 1st Runner-Up — Miss Sanskardhani Season 2 का खिताब अपने नाम किया।
जबलपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में शरीन मैरी मसीह ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि से कटनी जिले का गौरव बढ़ा है।
इस शो का आयोजन Trident Group के Founder Abhishek Pandit के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी Organizers Juhi Mam एवं Sajeet Sir ने संभाली।
प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों के लिए सात दिवसीय Grooming Classes आयोजित की गईं, जिनमें International Beauty Pageant Coach Christ Raj Sir और Aman Singh Rajput Sir ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देकर मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया।
अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शरीन मैरी मसीह ने कहा कि कटनी से निकलकर जबलपुर के मंच पर अपनी पहचान बनाना उनके लिए गर्व का क्षण है। उनकी इच्छा है कि आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझे, उनसे जुड़े और अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करे।
शरीन का मानना है कि हमारी असली पहचान हमारी संस्कृति और संस्कारों से है।
कटनी की इस बेटी की उपलब्धि निश्चित ही जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
❤️ संस्कृति से पहचान, संस्कार से शान!

