श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा श्री अजय पाण्डे के निर्देशन मे अवैध गतिविधियो पर कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती सोनम पाटिल के कुशल मार्गदर्शन मे थाना नवेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिनांक 03/11/2026 एवं 04/11/2026 के दरम्यानी रात नीमढाना की ओर से मनकूघाटी तरफ एक टाटा नैनो कार में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करते हुये ग्राम मड़काढाना मेन रोड पर पकड़ा गया । कार की तलाश करने पर कार के अंदर 07 पेटी देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 78 लीटर 500ML कीमती 27100/- रुपये का पाया गया उक्त शराब एवं टाटा नेनो कार क्रमांक MP04CH7438 कीमती 35000/- रुपये कुल किमती 62100/- रुपये का मिलने पर जप्त कर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना नवेगांव में अप.क्र. 225/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । मौके से एक आरोपी फरार था जिसकी तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी-
(1) निरंजन धुर्वे पिता बुद्धन धुर्वे उम्र 27 साल निवासी ग्राम आवरिया थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा
जप्ती- (1) 03 पेटी देशी प्लेन मदिरा की 150 पाव कुल 27 लीटर कीमती 12000/- रुपये,
(2) 03 पेटी लिमोन्ट बियर जिसमें 72 नग केन कुल 36 लीटर कीमती 10800/- रुपये
(3) 31 नग बोल्ट बियर कुल 15 लीटर 500ml बियर अंग्रेजी शराब कीमती 4340 रुपये
(4) टाटा नेनो कार क्रमांक MP04CH7438 कीमती 35000/- रुपये ।
इस प्रकार कुल मशरुका- कुल शराब 78 लीटर 500ML एवं एक कार कुल कीमती 62100/- रुपये ।
पुलिस टीमः- थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आर. 169 जयप्रकाश सैयाम, आर. 900 रुमन सिंह मरावी, आर. 1089 रामकिशोर धुर्वे, आर. 679 श्यामलाल करोचे की अहम भूमिका रही ।


