• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, November 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी बस स्टैंड में निगम का चाबुक 8 कबाड़ कारोबारियों पर ₹28 हजार का जुर्माना, अवैध गैस रिफिलिंग करते सिलेंडर जब्त – हादसे के इंतजार में थे जिम्मेदार?

by Manish Gautam Chiefeditor
November 4, 2026
in कटनी
0
कटनी बस स्टैंड में निगम का चाबुक 8 कबाड़ कारोबारियों पर ₹28 हजार का जुर्माना, अवैध गैस रिफिलिंग करते सिलेंडर जब्त – हादसे के इंतजार में थे जिम्मेदार?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने और सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित तरीके से व्यवसाय संचालित कर नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड परिसर में कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन कर कबाड़ व्यवसाय संचालित करने वाले पांच लोगों पर कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। साथ ही संबंधित व्यवसायियों को निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय करने तथा सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

दरअसल, बस स्टैंड परिसर में सार्वजनिक मार्ग तक कबाड़ सामग्री फैलाकर व्यवसाय किए जाने से न केवल सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि यात्रियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर व्यवसाय की आड़ में आवागमन बाधित करने और स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

*अवैध गैस रिफिलिंग पर भी सख्ती, सिलेंडर जब्त*

इसी दौरान बस स्टैंड के बाहर बिना वैध लाइसेंस एवं आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किए घरेलू गैस सिलेंडर से ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पाए जाने पर निगम के अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर जब्त किया। घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में अनधिकृत तरीके से गैस भरना गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा करता है, जिससे आगजनी एवं विस्फोट जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा, सार्वजनिक मार्गों की सुगमता एवं शहर की स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी कर कारोबार करने वालों के विरुद्ध जुर्माने एवं जब्ती सहित सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
👉*चौकी झिंझरी पुलिस द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार से 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा बरामद*  👉*अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज*

👉*चौकी झिंझरी पुलिस द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार से 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा बरामद* 👉*अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.