रिपोर्टर डॉ. सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद से लगातार नर्मदापुरम जिले में पुलिस प्रशासन सहित आबकारी विभाग अवैध शराब को लेकर अत्यंत गंभीर है। वही देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अवैध शराब परिवहन को पकड़ने के दौरान ट्रक से रौंदने के मामले ने बड़े शराब सिंडिकेट का खुलासा किया है। इन घटनाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिए हुए हैं। जिसके तारतम्य में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी डॉ राजीव कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में सीमित संसाधनों से स्टाफ की कमी के बावजूद आबकारी विभाग के समस्त वृत्त के अधिकारी कर्मचारी फील्ड पर अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं नकली शराब की संभावनाओं पर जंगलों में बन रही कच्ची शराब पर भी कार्यवाही कर ठिकाने नष्ट कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर श्री वशिष्ठ के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 03.11.2026 को व्रत नर्मदापुरम ब मे 9 पेटी देशी मसाला 81 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 47000 रूपये है। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) का प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही व्रत प्रभारी आरपी अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी द्वारा की गई। कार्यवाही में मुख्य आरक्षक राजेश गौर आरक्षक धर्मेंद्र, विकास, सुरेश, माया, रौनक का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।


