• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा विस्फोटक सामग्री का भण्डारण करने वाले तीन व्यक्तियों पर अलग अलग FIR हुई दर्ज…!वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
November 2, 2026
in नर्मदापुरम
0
रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा विस्फोटक सामग्री का भण्डारण करने वाले तीन व्यक्तियों पर अलग अलग FIR हुई दर्ज…!वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261102-WA0008.mp4

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम/माखन नगर। जिले में पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री के भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला (IPS) द्वारा प्राप्त निर्देश एवं एएसपी अभिषेक राजन एवं एसडीओपी सोहागपुर अरविन्द शाह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम आरी में कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया इस मामले में मकान नगर पुलिस द्वारा प्रथक प्रथक तीन एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अब जप्त किए गए पटाखों के जीएसटी बिलों की जांच को लेकर भी सुर्खियों में मामला सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं पुलिस स्टाफ के हमराह नायब तहसीलदार सुनील गडवाल द्वारा ग्राम आरी पहुंचकर सूचना का सत्यापन किया गया। सूचना सही पाए जाने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम आरी में नवीन जैन, मनोज जैन एवं हर्ष साहू के मकान एवं दुकानों की जांच की गई।जांच के दौरान तीनों व्यक्तियों द्वारा घनी आबादी वाले रहवासी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पटाखों (विस्फोटक सामग्री) का भण्डारण किया जाना पाया गया। उक्त भण्डारण विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाला पाया गया। मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए तीनों स्थानों से पटाखा विस्फोटक सामग्री जप्त किए गए। आरोपियों द्वारा विस्फोटक पदार्थ को असुरक्षित एवं उपेक्षापूर्वक रखे जाने से उनके विरुद्ध धारा 9(बी) विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 288 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पृथक पृथक 03 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कुल जप्त पटाखे की कीमत एक लाख 65 हजार है, प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रथम सूचना पत्र (FIR) पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

कारवाही में मुख्य भूमिका-

थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि अशोक बरबडे, उनि राजेन्द्र सिंह राजपूत , सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि गोपाल पाल, प्रआर 321 अजय रघुवंशी, आर 626 शुभम राय, मआर 959 स्वाती राजपूत रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जेपीवी डीएवी विद्यालय कटनी में जादूगर गोगा के जादुई शो ने मोहा छात्रों का मन

जेपीवी डीएवी विद्यालय कटनी में जादूगर गोगा के जादुई शो ने मोहा छात्रों का मन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.