• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

ढीमरखेड़ा में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

by Manish Gautam Chiefeditor
November 1, 2026
in ढीमरखेड़ा
0
ढीमरखेड़ा में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।

*घटना का विवरण*

दिनांक 01.11.2026 को पुलिस भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरदुआ रोड की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर विक्रय के लिए जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 NN 9226 पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान मोटर साइकिल पर बंधे 15-15 लीटर क्षमता के चार गुम्मों में कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 604/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार किया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी – 1. श्याम पटेल पिता प्रहलाद पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कछारगांव।

2.लवकुश उर्फ गुड्डू पिता जीवन लाप्ता कोल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम कछारगांव।

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी, सउनि जयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक उदयपाल सिंह, आरक्षक डुमनदास एवं आरक्षक जागेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को खास पत्र! सरकार के कामकाज की जमकर की तारीफ

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को खास पत्र! सरकार के कामकाज की जमकर की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.