कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की तलाश कर उनकी सकुशल दस्तयाबी हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस द्वारा गुमशुदा 19 वर्षीय बालिका को पटना(बिहार)से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।
*घटना का विवरण*
दिनांक 17.10.2026 को फरियादी द्वारा थाना बहोरीबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 19 वर्षीय लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों एवं रिश्तेदारियों सहित आसपास संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चलने पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 529/26, धारा 140(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी की गई। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुमशुदा को पटना (बिहार) से सकुशल दस्तयाब किया। दस्तयाबी के पश्चात बालिका से पूछताछ की गई जिसमें उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होना नहीं बताया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।
*पुलिस टीम की भूमिका*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार, सउनि अनुराग पाठक, प्र. आर 519 सुनील सिंह, प्र.आरक्षक 414 भोलाराम गुप्ता एवं आर 564 मोहित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


