MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230
कटनी। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के फुटकर विक्रय को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष तीन स्थानों का चयन किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व वर्षों में निर्धारित कुछ स्थलों में बदलाव किया गया है।
आतिशबाजी के फुटकर विक्रय के लिए 15 दिवसीय अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। यह अवधि धनतेरस से ग्यारस तक अर्थात 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इन तीन स्थानों पर लगेंगी दुकानें
ग्राम इमलिया: पूर्व वर्षों में ग्राम पड़रवारा (माधवनगर) में निर्धारित स्थल के स्थान पर इस वर्ष तहसील कटनी के ग्राम इमलिया में खसरा नंबर 94/1 एवं 94/2 की भूमि का चयन किया गया है।
होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी: द्वारका सिटी खेल मैदान के स्थान पर इस वर्ष होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी को आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए निर्धारित किया गया है।
एनकेजे (न्यू कटनी): तिलक कॉलेज और एनकेजे चौकी के पास स्थित रिक्त भूमि को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुकानें लगाने के लिए निर्धारित रखा गया है।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किए हैं, ताकि दीपावली के दौरान आतिशबाजी का विक्रय सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से हो सके। अस्थायी लाइसेंसधारी दुकानदार निर्धारित स्थलों पर ही आतिशबाजी का फुटकर विक्रय कर सकेंगे।


