• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, November 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

by Manish Gautam Chiefeditor
October 30, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (30 अक्टूबर ) –  मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की है। इस संबंध में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा आदेश जारी कर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है, ताकि समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 नवंबर 2026 को सायंकाल 4 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम भवन, विवेकानंद सभागार, बस स्टैंड के पास मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया को प्रभारी अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार समारोह स्थल पर मंच, साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम एवं बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित अभियंताओं एवं कर्मचारियों को सौंपी गई है। वहीं दीप प्रज्ज्वलन सामग्री, पुष्पमाला, बुके, स्वल्पाहार, पेयजल, आमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्रों की व्यवस्था के लिए पृथक दल गठित किया गया है। समारोह स्थल सहित निगम मुख्यालय एवं जोन कार्यालयों की विशेष साफ-सफाई, ऐतिहासिक इमारतों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता तथा कार्यक्रम स्थल पहुंच मार्गों और शौचालयों की सफाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त स्वच्छता, सजावट एवं रंगोली आधारित गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की व्यवस्था, 1 नवंबर की रात्रि में निगम के शासकीय भवनों को रोशनी से सजाने तथा पेयजल स्टॉल एवं वितरण व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। जनसंपर्क शाखा को आमंत्रण एवं प्रचार-प्रसार की व्यवस्था, जबकि अतिक्रमण प्रभारी को यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर सुगम पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उन्हें सौंपी गई व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
87 कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगा नोटिस निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर अभियान तेज

87 कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगा नोटिस निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर अभियान तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.