ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन पर जोर, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने निगम की टीमों की निगरानी जारी
कटनी (29 अक्टूबर) – नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को निगम के विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान गंदगी फैलाने के मामलों में संबंधित व्यक्तियों पर कुल 3,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। क्षेत्रवार कार्रवाई में क्षेत्र क्रमांक 01 में 800 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 03 में 600 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 06 में 1,800 रुपये तथा क्षेत्र क्रमांक 08 में 500 रुपये का जुर्माना किया गया।
निगम प्रशासन द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही अपशिष्ट डालने के लिए नागरिकों और व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।
निगम प्रशासन की अपील है कि नागरिक सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखकर कचरा संग्रहण वाहन को ही सौंपा तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ कटनी का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।


