MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230
कटनी, अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक, कमल मौर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के द्वारा मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात की टीम कटनी चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात कर्मियों की सजगता तथा बेरिकेडिंग के लिए लगाए गए स्टॉपर की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सवारी बस तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। मौके पर तैनात एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात कर्मियों ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए सतर्कता दिखाई और बेरिकेडिंग हेतु लगाए गए स्टॉपर की सहायता से बस को आगे बढ़ने से रोक लिया। इससे संभावित दुर्घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

