कटनी। आशीष तिवारी कलेक्टर कटनी, अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित एवं यातायात पुलिस के संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 10.10.2026 को खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त कार्यवाही से ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए डस्ट, गिट्टी एवं रेत से लोड चार हाईवा वाहनों को जप्त कर थाना यातायात, जिला कटनी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया था।
दिनांक 28.10.2026 को खनिज विभाग द्वारा उक्त चारों वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर कुल ₹11,30,878 का जुर्माना वसूल किया गया। वाहन क्रमांक CG04PG5857 से ₹4,54,000, CG04NX1857 से ₹28,700, CG04PJ1397 से ₹4,55,000 एवं MP20ZN8799 से ₹1,93,178 कुल का जुर्माना वसूल किया गया।
उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी श्री आर. के. दीक्षित, कमलेश परस्ते व स्टॉफ एवं अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात, पुलिस स्टॉफ के समन्वय से की गई। ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

