बाकल।। बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाकल में मानवता को शर्मशार करने बाला मामला सामने आया है यहां एक बेरहम युवक ने एक मासूम बच्चे को पहले घसीट घसीट कर पीटा और जब उसका मन इसमें भी नहीं भरा तो उसे अपने घर के अन्दर ले जाकर बंद कर पिटाई की गई पूरे मामले में मासूम का कसूर यह था कि मुहल्ले में छोटे छोटे बच्चो में खेलकूद के दौरान आपसी कहासुनी हो गई जो कि एक सनकी युवक अविनाश लोधी पिता अजय सिंह लोधी निवासी खम्हारिया बाकल को नागवार गुजरी और उसने तुरंत ही अपने छोटे बच्चे से झगड़ने वाले उसके ही उम्र के मासूम दीपक लोधी पिता संतोष लोधी को पहले ढूंढा और फिर पटक पटक कर मारा और फिर घर के अन्दर ले जाकर मारपीट की और जब दीपक लोधी का पिता और बचाने गया तब मासूम के साथ मारपीट बंद हो पाई
*अतिथि शिक्षक है आरोपी फिर भी मासूम पर नहीं आई दया*
पूरे मामले में सबके शर्मनाक पहलू यह की आरोपी अविनाश लोधी अतिथि शिक्षक है जो कि बच्चों को भविष्य बनाने की शिक्षा देता है और सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ता है लेकिन यहाँ अविनाश के ऊपर ऐसा शैतान सवार हुआ है छोटे बच्चे को मारने के पहले थोड़ा विचार भी नहीं किया न दया आई।
*पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर*
घटना के बाद जब पीड़ित बच्चे का पिता अविनाश लोधी के घर अपने बच्चे को छुड़ाने गया तो अविनाश उसके भाई और पिता के द्वारा भी संतोष पटेल उर्फ मधु के साथ मारपीट का प्रयास किया और बमुश्किल उसके लड़के को छोड़ा इसके बाद संतोष लोधी अपने मासूम लड़के को लेकर वाकल थाना पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई घटना के बाद से ही बाकल में लोगों के बीच में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है


