कटनी भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला कटनी द्वारा डॉ विशाल सिंह बघेल मध्यप्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी के जन्मदिन के अवसर पर आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को ग्राम पोंसरा के शासकीय स्कूल प्रांगण में सेवा, संकल्प और जन-कल्याण का अनुपम संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण के साथ हुआ। टेलीविजन के माध्यम से ग्रामीणजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं चिकित्सकों ने एक साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना और उनके स्वस्थ भारत-विकसित भारत के संकल्प को आत्मसात किया।
इस गरिमामय अवसर पर भाजपा जिला कटनी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रवि खरे जी, मंडल प्रभारी श्रीराम पटेलजी, सरपंच श्री अनुरुद्ध पाण्डे,श्री विजय गुप्ता जी , विजय दुबे जी, नंदलाल कोरी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता जी का भव्य अभिनंदन किया गया।
‘मन की बात’ के पश्चात विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर में एक ही छत के नीचे *फिजिशियन, सर्जन, पीडियाट्रिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट,ऑर्थोपेडिक एवं आप्थाल्मोलॉजिस्ट जैसे विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों ग्रामीण मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर
आदि खून की जांच भी की गई।
अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन जी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता जी के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ जिले के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने का कार्य करेगा। पोंसरा से शुरू हुई यह सेवा यात्रा पूरे जिले में जाएगी।”_
नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता जी ने अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा,पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी मुझे दी है, उसका मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से निर्वहन करूँगा। हमारा लक्ष्य है कि कटनी जिले का कोई भी गरीब स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर, डॉ. अशोक चौदहा जी, डॉ. एल. एन. खण्डेलवाल जी, डॉ. उमा निगम जी, डॉ. ज्योत्सना निगम जी, डॉ. वंदना गुप्ता जी, डॉ. अखिलेश जैन जी, डॉ. शोभित चौदहा जी, डॉ. धर्मेन्द्र माखीजानी जी, डॉ. प्रसंग बजाज जी, डॉ. निधि बजाज जी, डॉ. अभिषेक चौरसिया जी, डॉ. कल्पना चौरसिया जी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


