• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*लापरवाही और कर्तव्य निर्वहन में उदासीनता पर निगमायुक्त की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को किया निलंबित*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 23, 2026
in कटनी
0
*लापरवाही और कर्तव्य निर्वहन में उदासीनता पर निगमायुक्त की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को किया निलंबित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अमीरगंज गौशाला की व्यवस्थाओं, सफाई, आवारा पशुओं के नियंत्रण और विभागीय कार्यों में खामियों पर हुई कार्रवाई; आगामी आदेश तक स्वास्थ्य निरीक्षक को सौंपा प्रभार*

कटनी। नगर निगम की व्यवस्थाओं में लापरवाही और बार-बार निर्देशों की अवहेलना पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अमीरगंज गौशाला की व्यवस्थाओं, आवारा पशुओं के नियंत्रण, नगर की साफ-सफाई तथा विभागीय कार्यों की निगरानी में गंभीर अनियमितताओं और समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों का समय-सीमा में पालन नहीं किए जाने को लेकर निगमायुक्त ने यह कार्यवाही की है।

जारी आदेश के अनुसार, अमीरगंज गौशाला में पशुओं की स्थिति, चारा-पानी, उपचार एवं साफ-सफाई संबंधी शिकायतों और समाचारों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। प्रस्तुत जवाब को असंतोषजनक मानते हुए निगमायुक्त ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता को गंभीरता से लिया। इसके अलावा, विभागीय कर्मचारियों के वेतन देयकों को बिना परीक्षण अनुशंसित करने, अधीनस्थ श्रमिकों के वेतन भुगतान में विलंब तथा टीएल एवं विभागीय समीक्षा बैठकों में अपेक्षित जानकारी के साथ उपस्थित नहीं होने जैसे मामलों को भी गंभीरता से लिया गया है।

आदेश में उल्लेखित है कि आवारा मवेशियों के नियंत्रण, कांजी हाउस की व्यवस्था, वार्डों की सफाई, आवारा कुत्तों की रोकथाम, बंदरों को पकड़ने तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों में अपेक्षित सुधार नहीं मिला। इन विषयों पर पूर्व में भी कई बार कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए, लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में श्री सोनी को नगर निगम के जोन क्रमांक 4 स्थित माधवनगर उपकार्यालय में संबद्ध किया गया है। इस दौरान वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रखेंगे। आगामी आदेश तक स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार स्वच्छता निरीक्षक श्री निशांत कनोजिया को सौंपा गया है। निगमायुक्त की इस कार्रवाई को नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने और विभागीय लापरवाही पर प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*🌟कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम कांटी में आयोजित जनसंवाद शिविर में सुनीं 78 ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश🌟*

*🌟कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम कांटी में आयोजित जनसंवाद शिविर में सुनीं 78 ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश🌟*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.