कटनी। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा द्वारा मध्यप्रदेश के कटनी जिले में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री एम.एल. राय के अनुमोदन से जारी नियुक्ति पत्रों में जिले के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासभा द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार, कटनी जिले में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
कटनी जिले में इन्हें मिली जिम्मेदारी
जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार नियुक्तियां इस प्रकार हैं—
श्री ललित जायसवाल — जिला महासचिव (संगठन), कटनी।
श्री पंकज राय — जिला कटनी मध्यप्रदेश।
श्री देवेंद्र राय — रायबाड़ा, जिला कटनी।
श्री जगदीश राय — बड़वारा, जिला कटनी।
श्री के.पी. बिहारे — जिला कटनी।
श्री अनिल जायसवाल — जिला कटनी।
नियुक्ति पत्रों में पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पण, संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता तथा सामाजिक एकता और सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर जिम्मेदारी सौंपे जाने का उल्लेख है।
सामाजिक एकता और संगठन विस्तार पर जोर
महासभा की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, समाज के लोगों को जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पत्रों पर मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौकसे और प्रदेश महासचिव (कार्यकारी) श्री वीरेंद्र (पप्पू) राय के हस्ताक्षर हैं।
इन नियुक्तियों से कटनी जिले में महासभा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
MP NEWS CAST | कटनी, मध्यप्रदेश


