• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी में 7 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित* *खुलेगी स्वावलंबन की राह-जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 22, 2026
in कटनी
0
*कटनी में 7 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित*  *खुलेगी स्वावलंबन की राह-जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*एसबीआई की CSR पहल से खिलेगी शिक्षा की उम्मीद, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल*

कटनी ( 22 अक्टूबर 2026)- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, कटनी द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 7 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के संसाधनों से जोड़ना और महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, आईएएस, एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा और कौशल विकास को सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री हरीश रघुवंशी ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने इस प्रकार की पहलों को सामाजिक विकास, समान अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
शिक्षा को नई उड़ान, महिलाओं को

*स्वावलंबन की राह*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कहा कि लैपटॉप प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह पहल डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक तक पहुंच बनाने में सहायक होगी वहीं सिलाई मशीनें प्राप्त करने वाली महिलाओं को अपनी आजीविका शुरू करने अथवा उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इससे महिलाओं के कौशल को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने वाले प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, कटनी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बैंकिंग सेवाओं से आगे बढ़कर सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्थान की जिम्मेदारी को दर्शाता है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के साधन और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की यह पहल एक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान जिला पंचायत की एनआरएलएम टीम से सीमा सिंह ,राम सुजान द्विवेदी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पीएम आवास योजना की पूर्णता को लेकर जिला पंचायत सीईओ की मैराथन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

*पीएम आवास योजना की पूर्णता को लेकर जिला पंचायत सीईओ की मैराथन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.